PM Modi Reel Video: पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली से पहले पीएम मोदी ने बनाया रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर जारी कर संदेश में कही यह बात

पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा चरम पर है और इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे। पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में आयोजित रैली से ठीक पहले, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया,

(Photo Credits PM Modi Instagram)

PM Modi Reel Video:  पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा चरम पर है और इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे। पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में आयोजित रैली से ठीक पहले, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, वीडियो में प्रधानमंत्री 'ब्लॉगर' की तरह कैमरे के सामने बात करते हुए नजर आए.

पीएम मोदी ने क्या कहा

वीडियो में उन्होंने कहा, “आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि बंगाल का मिजाज कैसा है। अभी सुबह के 11:00-11:30 बजे हैं। यह मेरी आज की पहली सभा है और हेलिपैड पर ही इतनी भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।” उन्होंने प्रचंड गर्मी के बावजूद लोगों के इस उत्साह और भीड़ को बंगाल के बदलते मिजाज का संकेत बताया.  यह भी पढ़े: West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का तूफानी दौरा, 9 से 12 अप्रैल के बीच करेंगे 7 बड़ी चुनावी जनसभाएं

पीएम मोदी का पोस्ट 

रैली में टीएमसी सरकार पर सीधा हमला

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों के टीएमसी शासन ने नागरिकों को केवल डर दिया है. प्रधानमंत्री ने चुनावी नतीजों के बाद राज्य में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आते ही टीएमसी सरकार के कथित भ्रष्टाचार का "व्हाइट पेपर" जारी करेगी.

चुनावी कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके,

Share Now