सांसद विवेक तन्खा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बताया बुढ़ा, कहा- यंग राहुल के लिए प्रधानमंत्री का जगह छोड़ें
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बूढ़ा बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह छोड़ने की अपील की है....
जबलपुर: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बूढ़ा बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए जगह छोड़ने की अपील की है. तन्खा ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह फेल हो चुके हैं. उनका बुढ़ापा आ गया है, लिहाजा उन्हें कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह खाली कर देनी चाहिए. देश के नए प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे."
तन्खा के इस बयान का आशय यह निकाला जा रहा है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी मोदी को राहुल के लिए छोड़ देनी चाहिए. राहुल युवा नेता हैं और देश की बागड़ोर उन्हीं के हाथ आने वाली है.
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: विधानसभा स्पीकर के आज इलेक्शन, कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी(Bahujan Samaj Party) के बीच हुए गठबंधन के सवाल पर तन्खा ने कहा कि अब मोदी की विदाई का वक्त आ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

