PM Modi Hyderabad Road Show: तेलंगाना के हैदराबाद में पीएम मोदी ने किया रोड शो, लोगों का उमड़ा सैलाब, देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के एक दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है. पीएम मोदी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत दक्षिण भारत से की, जहां से बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में बहुत उम्मीदें हैं. तेलंगाना के हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोड शो किया. इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी.

रोड शो के जरिए पीएम मोदी ने बीजेपी गठबंधन के सिकंदराबाद, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा. पीएम मोदी इस साल की शुरुआत से मिशन साउथ पर धुंआधार सभाएं और सरकारी कार्यक्रम कर रहे हैं. दरअसल बीजेपी 370 के नारे को तभी पूरी कर पाएगी जब वो अपनी मौजूदा लोकसभा सीटें बरकरार रखने के साथ ही दक्षिण भारत में अपनी ताकत बढ़ाए और सीटें जीते.