Kerala Assembly Elections 2021: केरल चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

वरिष्ठ नेता पीसी चाको के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान होगा. चाको करीब पांच दशकों से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं. बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में एक चरण में 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

पीसी चाको (Photo Credits-PTI)

Kerala Assembly Elections 2021: केरल में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको (PC Chacko) ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. चाको ने कहा कि मैंने कांग्रेस छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेज दिया है. माना जा रहा है कि चाको का कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति साबित होगी. चाको करीब पांच दशकों से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं.

चाको ने कांग्रेस के अंदर गुटबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज केरल में कोई कांग्रेस का नेता नहीं हो सकता, चाहे वह किसी एक ग्रुप होगा या फिर दूसरे ग्रुप का. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने इन मामलों पर चुप्पी साध रखी है और इसका कोई समाधान निकल कर सामने नहीं आ रहा. यह भी पढ़ें- Kerala Assembly Elections 2021: केरल के सीएम पिनाराई विजयन के दामाद मोहम्मद रियाज विधानसभा का लड़ेंगे चुनाव.

ANI का ट्वीट-

कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से इस पर विचार-विमर्श कर रहा था. मैं केरल से आता हूं जहां कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है. यहां दो पार्टियां हैं- कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ए). यहां दो पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी है, जो केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के रूप में काम कर रही है.

कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके चाको ने केरल के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी नाराजगी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केरल कांग्रेस की टीम के साथ काम करना मुश्किल है. गौरतलब है कि केरल विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में एक चरण में 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और चुनाव परिणाम दो मई मई को सामने आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट