देश

Pawan Singh Holds Roadshow in Karakat: पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किया रोड शो, समर्थकों ने फूल बरसा कर किया स्वागत (Watch Video)

भोजपुरी अभिनेता से नेता बने पवन सिंह, बिहार के रोहतास- काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं. आज उन्होंने काराकाट में एक रोड शो करके अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है.

Pawan Singh Holds Roadshow in Karakat: पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किया रोड शो, समर्थकों ने फूल बरसा कर किया स्वागत (Watch Video)
Photo- ANI/FB

Pawan Singh Holds Roadshow in Karakat: भोजपुरी अभिनेता से नेता बने पवन सिंह, बिहार के रोहतास- काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं. आज उन्होंने काराकाट में एक रोड शो करके अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. पवन सिंह जब अपने रेंज रोवर में सवार होकर करीब 150 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले, तो उन पर बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई.

पवन सिंह इस रोड शो के जरिए काराकाट से शुरू होकर बिक्रमगंज, नोखा, राजपुर, अकोढ़ीगोला, डेहरी और सोन होते हुए औरंगाबाद जिले के बारूण नवीनगर पहुंचेंगे.

पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किया रोड शो

बता दें, काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम चरण (7वें चरण) में चुनाव होना है. इस सीट से एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन प्रत्याशी भाकपा माले से राजाराम सिंह चुनावी मैदान में हैं. दोनों पवन सिंह इन दोनों बड़े नेताओं से निर्देलीय प्रत्याशी के रूप में टक्कर लेने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).