Parliament Monsoon Session: पीएम मोदी ने दिया ऐसा बयान जिससे सेना के जवानों में भर जायेगा जोश

संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों के पीछे पूरा देश खड़ा है, यह सदन और सदन के सभी सदस्य एक मजबूत संदेश देंगे.

पीएम मोदी (Photo Credits: ANI/File)

संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों के पीछे पूरा देश खड़ा है, यह सदन और सदन के सभी सदस्य एक मजबूत संदेश देंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज जब हमारी सेना के वीर जवान सीमा पर डंटे हुए हैं, जिस विश्वास के साथ खड़े हुए है, मातृभूमि की रक्षा के लिए डटे हुए है. यह सदन भी, सदन के सभी सदस्य एक स्वर से, एक भाव से, एक भावना से, एक संदेश देंगे कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है. यह भी पढ़े: Parliament Monsoon Session: संसद सत्र से पहले कोरोना पर बोले पीएम मोदी- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, अनेक विषयों पर चर्चा होगी और हम सबका अनुभव है कि लोकसभा में जितनी ज्यादा चर्चा होती है उतना सदन को, विषय वस्तु को और देश को भी लाभ होता है. इस बार भी उस महान परम्परा में हम सब सांसद भी वैल्यू एडिशन करेंगे ये हम सबका विश्वास है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

PM Modi Israel Visit: नेहरू जैकेट में नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू, पीएम मोदी ने की तारीफ; भारत-इजरायल के बीच आज होंगे रक्षा क्षेत्र में बड़े समझौते

\