राजनीति

"मेरे बच्चों को सिर्फ ट्रंप और मोदी पसंद हैं": अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने की प्रधानमंत्री की दिल खोलकर तारीफ; Video

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस (JD Vance) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिल छू लेने वाले शब्द कहे हैं. उन्होंने न केवल मोदी को "विशेष व्यक्ति" कहा, बल्कि यह भी बताया कि उनके बच्चों को दुनिया में सिर्फ दो ही नेता पसंद हैं डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी.

JD Vance with PM Modi | X

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस (JD Vance) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिल छू लेने वाले शब्द कहे हैं. उन्होंने न केवल मोदी को "विशेष व्यक्ति" कहा, बल्कि यह भी बताया कि उनके बच्चों को दुनिया में सिर्फ दो ही नेता पसंद हैं डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी. वेंस इस हफ्ते अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर हैं और उनके इस दौरे के दौरान हुई घटनाएं अब चर्चा में हैं.

प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, PM आवास पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत.

जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेंस ने बताया कि उनके तीन बच्चे – 7 साल का एवन, 5 साल का विवेक और 3 साल की बेटी मिराबेल. सिर्फ दो वैश्विक नेताओं के साथ आत्मीयता महसूस करते हैं. वेंस ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "बच्चे ईमानदार होते हैं और हमारे बच्चों ने सिर्फ ट्रंप और मोदी के साथ जुड़ाव महसूस किया. शायद इसलिए मुझे भी मोदी पसंद हैं."

बच्चों की नजरों में मोदी हैं खास: JD Vance

पीएम मोदी के साथ डिनर के बाद बेटे की दिलचस्प प्रतिक्रिया

सोमवार शाम जब वेंस परिवार प्रधानमंत्री मोदी के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर डिनर के लिए पहुंचा, तो वहां का अनुभव उनके बेटे के लिए यादगार बन गया. डिनर के बाद एवन ने वेंस से कहा, "डैड, शायद मैं भारत में रह सकता हूं." इस वाक्य ने न केवल उपस्थित लोगों को हंसाया, बल्कि यह भी दिखाया कि मोदी के आत्मीय व्यवहार ने एक सात साल के बच्चे को कितना प्रभावित किया.

मोदी ने पेरिस में बेटे के जन्मदिन पर भेजा गिफ्ट

वेंस ने याद किया कि उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से फरवरी में पेरिस में आयोजित AI Action Summit के दौरान मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को यह जानकारी मिली कि उनके बेटे विवेक का जन्मदिन है, तो उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आकर उसे शुभकामनाएं दीं और गिफ्ट भी भेंट किया. वेंस ने कहा, "सोचिए, एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बीच मोदी जी ने यह विशेष समय निकाला. यह हमारे लिए बहुत भावुक क्षण था."

पीएम मोदी की सादगी ने दिल छू लिया

वेंस ने कहा कि वह और उनकी पत्नी पीएम मोदी की सादगी और गर्मजोशी से बेहद प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा, "हम वास्तव में उनकी विनम्रता और परिवार के प्रति व्यवहार से अभिभूत हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).