देश

हिमाचल की हार पर बोले जेपी नड्डा : लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है

हिमाचल प्रदेश में मिली हार पर ट्वीट करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है। देवभूमि की जनता के जनादेश का हम सम्मान करते हैं. भाजपा हिमाचल की जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी."

हिमाचल की हार पर बोले जेपी नड्डा : लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है
बीजेपी राष्ट्रिय अध्यक्ष JP नड्डा ( Photo Credit: ANI )

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J.P Nadda) ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस से मिली हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है और वे देवभूमि की जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं. हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य है, इसलिए वहां सीधे-सीधे भाजपा आलाकमान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इस बार 'रिवाज बदलें, सरकार नहीं' के नारे के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार को दोहराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बार भी हर पांच वर्ष बाद सरकार बदलने के रिवाज को कायम रखते हुए भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया और कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दे दिया.

हिमाचल प्रदेश में मिली हार पर ट्वीट करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है। देवभूमि की जनता के जनादेश का हम सम्मान करते हैं. भाजपा हिमाचल की जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी."

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत हासिल हुई है, तो वहीं भाजपा के खाते में सिर्फ 25 सीटें ही आ पाई हैं। तीन सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2022 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).