देश

पश्चिम बंगाल में लागू होगा एनआरसी: BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा और एक भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा. बंगाल में भाजपा के रणनीतिकार विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का नाम लिए बिना कहा कि कुछ राजनीतिक दल और नेता एनआरसी पर भ्रम फैला कर आम लोगों के बीच डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में लागू होगा एनआरसी: BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा और एक भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा. बंगाल में भाजपा के रणनीतिकार विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का नाम लिए बिना कहा कि कुछ राजनीतिक दल और नेता एनआरसी पर भ्रम फैला कर आम लोगों के बीच डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एनआरसी को लागू किया जाएगा लेकिन किसी भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना होगा। प्रत्येक हिंदू को नागरिकता दी जाएगी.” यह भी पढ़े-NRC को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा -पश्चिम बंगाल में कभी लागू नहीं होने दूंगी, मुझ पर रखें भरोसा

उन्होंने टीएमसी की ओर इशारा करते हुए कहा, “कुछ लोग हैं जो असत्य फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.”राज्य में एनआरसी लागू होने की अटकलों के बीच सैकड़ों लोग जन्म प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेज लेने यहां और पश्चिम बंगाल के तमाम अन्य हिस्सों में सरकारी एवं नगर निगम कार्यालयों के बाहर कतार में खड़े देखे जा रहे हैं. टीएमसी सरकार की ओर से इसे लागू नहीं करने के आश्वासन के बावजूद लोग भाग-दौड़ कर रहे हैं.

भाजपा शासित असम में एनआरसी की अंतिम सूची से बड़ी संख्या में बंगालियों के नाम नहीं शामिल होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और इससे राज्य में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).