देश

G-20 Dinner: जी20 रात्रिभोज के लिए किसी भी उद्योगपति को नहीं मिला न्योता, जानें राष्ट्रपति के डिनर में कौन-कौन होगा शामिल

डिनर के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा भारत के कई राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. वहीं रात्रिभोज के लिए किसी भी उद्योगपति को न्योता नहीं भेजा गया है.

G-20 Dinner: जी20 रात्रिभोज के लिए किसी भी उद्योगपति को नहीं मिला न्योता, जानें राष्ट्रपति के डिनर में कौन-कौन होगा शामिल
Delhi G20 (Photo Credits: X)

दुनिया के शक्तिशाली G20 नेताओं की मेजबानी के लिए भारत तैयार है. वैश्विक नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. जी-20 सम्मेलन के तहत वर्ल्ड लीडर्स के स्वागत में कल (9 सितंबर) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज (dinner) का आयोजन किया है. इस डिनर के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा भारत के कई राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. वहीं रात्रिभोज के लिए किसी भी उद्योगपति को न्योता नहीं भेजा गया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी रात्रिभोज में शामिल होने वाले हैं. इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इसमें शामिल हो सकते हैं. मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रपति ने डिनर के लिए कई दिग्गजों को भी आमंत्रित किया है. G20 Delhi Summit: आज दिल्ली पहुंचेंगे 20 देशों के नेता, CIA से लेकर मोसाद तक सुरक्षा में कई एजेंसियां तैनात, देखें कैसी है G20 सम्मेलन तैयारी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा और समिट से जुड़े देशों के लीडर्स के अलावा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सबी प्रमुखों को भी बुलाया गया है. हालांकि, एचडी देवेगौड़ा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए डिनर में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

G-20 समिट में शामिल होंगे ये नेता

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो,जापान के प्रधानमंत्री फिमियो किशिदो, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुन-येओ, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन  मौजूद रहेंगे. वहीं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वहां के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री समिट में शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).