देश

'गिफ्ट देने की जगह पीएम मोदी को वोट दें', दुल्हे के पिता ने अनोखा शादी कार्ड देकर मेहनामों से की ये खास अपील

दूल्हे के पिता ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से एक अनोखा अनुरोध किया. उन्होंने मेहमानों से कहा कि शादी में कपल को गिफ्ट देने की बजाय लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को वोट दे.

'गिफ्ट देने की जगह पीएम मोदी को वोट दें', दुल्हे के पिता ने अनोखा शादी कार्ड देकर मेहनामों से की ये खास अपील

हैदराबाद: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दूल्हे के पिता ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से एक अनोखा अनुरोध किया. उन्होंने मेहमानों से कहा कि शादी में कपल को गिफ्ट देने की बजाय आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दे.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में कहा- निमंत्रण कार्ड में पीएम मोदी की एक तस्वीर है, जिसमें संदेश है: "नरेंद्र मोदी के लिए एक वोट सबसे अच्छा उपहार होगा जो आप दे सकते हैं."

तेलंगाना में अनोखी शादी आगामी 4 अप्रैल को पटानचेरु में होगी. संगारेड्डी जिले में रहने वाले नंदिकंति नरसिमलु और उनकी पत्नी नंदिकंति निर्मला अपने इकलौते बेटे की शादी का जश्न मना रहे हैं. उनके बेटे साई कुमार की शादी महिमा रानी के साथ होने वाली है.

संगारेड्डी जिले में रहने वाले नंदिकंति नरसिमलु लकड़ी का बिजनेस करते हैं। उन्होंने अपने बेटे के शादी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अनोखी अपील करने का फैसला किया. हालांकि उन्होंने  इससे पहले अपनी दो बेटियों की शादियां आयोजित की थीं, लेकिन उन्होंने पहले ऐसी कोई अपील नहीं की थी.  शनिवार को शादी के निमंत्रण कार्ड बांटते नरसिमलु ने कहा, "मेरे परिवार को यह विचार अच्छा लगा और उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा."

ये पहली बार नहीं है, जब किसी ने शादी के कार्ड के जरिए से पीएम मोदी को वोट देने की अपील की हो. इससे पहले उज्जैन में बीज व्यवसायी बाबूलाल रघुवंशी और जितेंद्र रघुवंशी के घर होने वाली शादी के लिए जो शादी कार्ड छपवाया था,  उसमे भी 2024 में मोदी सरकार बनाने की अपील की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).