कुशवाहा की बीजेपी को चेतावनी, कहा- नीतीश कुमार के ‘धोखा नंबर 2’ के लिए रहें तैयार
कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि नीतीश कुमार लोगों के जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं. लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदतें हैं. बीजेपी को ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहना चाहिए.’’
पटना: बीजेपी की पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को भगवा पार्टी को आगाह किया कि नीतीश कुमार उसे ‘‘धोखा’’ देंगे और उसे जदयू अध्यक्ष के ‘‘धोखा नंबर 2’’ के लिए तैयार रहना चाहिए. कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि नीतीश कुमार लोगों के जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं. लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदतें हैं.
बीजेपी को ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं.’’ उन्होंने कहा कि यह कहावत जल्द ही सच में बदल जाएगी और इसलिए बीजेपी को ‘‘सतर्क’’ रहना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

