देश

राष्ट्रीय महिला आयोग के दल ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां से की मुलाकात

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के एक दल ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां से मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात की. पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर तथा नौ अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर लिया. परिवार का आरोप है कि घटना के पीछे इन लोगों का हाथ है.

राष्ट्रीय महिला आयोग के दल ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां से की मुलाकात
राष्ट्रीय महिला आयोग (Photo Credit-File Photo)

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के एक दल ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां से मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात की. पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर तथा नौ अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर लिया. परिवार का आरोप है कि घटना के पीछे इन लोगों का हाथ है.

आयोग ने कहा कि एनसीडब्ल्यू के दल ने 19 वर्षीय पीड़िता की मां से मुलाकात की है लेकिन वह लड़की से नहीं मिल पाए क्योंकि चिकित्सकों ने इसकी इजाजत नहीं दी. युवती ने सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. यह भी पढ़े-उन्नाव रेप केस: MLA कुलदीप सेंगर के खिलाफ बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, बवाल के बाद किया सस्पेंड

पुलिस ने बताया कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता,उसका परिवार और वकील रविवार को जिस कार से जा रहे थे रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी. इस घटना में परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और पीड़िता तथा उनका वकील गंभीर रूप से घायल हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).