देश

नक्सली हिंसा में 43 फीसदी की कमी आई: मोदी सरकार

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2009-2013 की तुलना में वर्ष 2014-18 के दौरान नक्सली हिंसा में 43 फीसदी की कमी आई है. राज्यसभा में रेड्डी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

नक्सली हिंसा में 43 फीसदी की कमी आई: मोदी सरकार
जी किशन रेड्डी (Photo Credits : IANS)

नयी दिल्ली. गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2009-2013 की तुलना में वर्ष 2014-18 के दौरान नक्सली हिंसा में 43 फीसदी की कमी आई है. राज्यसभा में रेड्डी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नीति एवं कार्य योजना 2015 के दृढ़तापूर्वक कार्यान्वयन की वजह से नक्सली हिंसा और इसके प्रभाव के भौगोलिक प्रसार में लगातार कमी आई है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-2013 की तुलना में वर्ष 2014-18 के दौरान नक्सली हिंसा में 43 फीसदी की कमी आई है. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: गढ़चिरौली नक्सली हमले में 16 जवान शहीद, पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

रेड्डी ने बताया कि वर्ष 2018 में नक्सली हिंसा से प्रभावित जिलों की संख्या घट कर केवल 60 रह गई जिससे पता चलता है कि इसके भौगोलिक प्रसार में कमी आई है. 2010 में ऐसे जिलों की संख्या 95 थी. साथ ही, वर्ष 2018 में नक्सली हिंसा की दो तिहाई घटनाएं केवल 10 जिलों में ही होने की खबर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).