केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- नरेंद्र मोदी 2024 में तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पक्का आंबेडकरवादी है. 2024 में वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

पीएम मोदी व रामदास आठव (Photo Credits Facebook)

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पक्का आंबेडकरवादी है. 2024 में वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. अठावले ने आगे कहा कि विपक्ष एकजुट नहीं है. उनमें एकमत भी नही है. लेकिन एनडीए में नरेंद्र मोदी के साथ आने वाले अनेक दल उनके साथ हैं. इसलिए कोई कितना प्रयत्न कर ले बावजूद इसके 2024 के चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुत मिलेगा  और नरेंद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे.

वहीं अठावले ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की चुनाव मैनेजर प्रशांत किशोर से भेंट पर भी प्रतिक्रिया देते हुए उनके सलाह के चक्कर में न पड़ने की बात कही है. अठावले ने कहा, " 2014 के चुनावों में प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी के साथ थे, लेकिन 2019 में प्रशांत किशोर के नरेंद्र मोदी के साथ ना रहते हुए भी 303 सीट मिली और एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनी. जिन राज्यों में प्रशांत किशोर ने प्रचार नहीं किया, वहां पर भी बीजेपी को प्रचंड जीत मिली. यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा दावा, कहा- ‘2 से 3 महीने में उथल-पुथल से जा सकती है उद्धव सरकार’

अठावलेने कहा कि इसलिए मेरा राजनीतिक पार्टियों से कहना है कि प्रशांत किशोर का मत बनो आदी. नरेंद्र मोदी है पक्के अम्बेडकरवादी. 2024 में फिर से पीएम बनेंगे मोदी. बताना चाहेंगे कि रामदास अठावले मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री है. वे प्रधानमंत्री या दूसरे अन्य नेताओं को लेकर अक्सर इस तरह के बयान देते रहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड