PM MODI VIDEO: शपथ से पहले नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि, वॉर मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे. यहां उन्होंने भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि आज ही शाम के समय मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है.
नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे. यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद नरेंद्र मोदी यहां से सदैव अटल के लिए रवाना हो गए. महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करने के बाद नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि आज ही शाम के समय मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है.
राजघाट पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
PM Shri @narendramodi pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat. pic.twitter.com/GA0nJHE1Ym
— BJP (@BJP4India) June 9, 2024
सदैव अटल पहुंच कर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की
Prime Minister-designate @narendramodi arrives at Sadaiv Atal to pay tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee ahead of the swearing-in ceremony to be held today at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/KlnXOQd4ra
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 9, 2024
नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर नरेंद्र मोदी ने भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी
#WATCH | Delhi: PM-designate Narendra Modi lays wreath at the National War Memorial, ahead of his swearing-in ceremony, to be held today at Rashtrapati Bhawan.
He will take oath as the Prime Minister for the third consecutive term, today at 7:15 PM. pic.twitter.com/rLEg2sL8FU
— ANI (@ANI) June 9, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

