मुजफ्फरनगर: बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी का विवादित बयान, कहा- नेहरू और उनका पूरा खानदान अय्याश था, देखें Video

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित जवाहरलाल नेहरू से संबंधित अपने फेसबुक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'नेहरू अय्याश था, अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा करा दिया. पूरा खानदान अय्याश था. राजीव ने शादी इटली में की. इनका काम ही ऐसा रहा.'

बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के खतौली (Khatauli) से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी (Vikram Singh Saini) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. विक्रम सैनी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार को लेकर विवादित टिप्पणी की है. दरअसल, विक्रम सैनी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) से संबंधित अपने फेसबुक पोस्ट पर मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'नेहरू अय्याश था, अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा करा दिया. पूरा खानदान अय्याश था. राजीव ने शादी इटली में की. इनका काम ही ऐसा रहा.'

बीजेपी विधायक विक्रम सैनी इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर विक्रम सैनी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने से पार्टी के कार्यकत्ता काफी उत्साहित थे, क्योंकि अब वे 'गोरी' कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकेंगे. यह भी पढ़ें- गोरी कश्मीरी लड़कियों' से शादी के बयान पर महिला आयोग सख्त, बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी से मांगेगी जवाब.

देखें वीडियो-

उन्होंने कहा था कि अब बीजेपी के अविवाहित कार्यकर्ता कश्मीर में जमीन खरीदने के साथ ही वहां की लड़कियों से शादी कर सकते हैं. हालांकि, बाद में उनके बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक विक्रम सैनी ने कहा था कि, उन्होंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड