देश

गोरी कश्मीरी लड़कियों' से शादी के बयान पर महिला आयोग सख्त, बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी से मांगेगी जवाब

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी (Vikram Singh Saini) से उनकी टिप्पणियों के लिए जवाब मांगेंगी

गोरी कश्मीरी लड़कियों' से शादी के बयान पर महिला आयोग सख्त, बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी से मांगेगी जवाब

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा (Rekha Sharma) ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी (Vikram Singh Saini) से उनकी टिप्पणियों के लिए जवाब मांगेंगी. सैनी ने कथित तौर पर कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता अब जम्मू-कश्मीर जा सकेंगे और वहां ‘‘गोरी’’ महिलाओं से विवाह करेंगे. शर्मा ने किसी का नाम लिए बगैर एक ट्वीट में कहा, ‘‘उनकी कल्पना महिलाओं, उनके रंग तक ही सीमित क्यों है? कैसे वह अपना बड़ा मुंह खोलते हैं और महिलाओं के लिए इस तरह की मूर्खतापूर्ण टिप्पणी करते हैं? लोग उन्हें सत्ता में क्यों चुनते हैं? मैं निश्चित तौर पर उनसे जवाब मांगूंगी?’’

बाद में एक अन्य ट्वीट में उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘यह मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी के बयान के लिए था.’’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कश्मीरी दुल्हनों पर टिप्पणी के बारे में आयोग प्रमुख ने कहा कि उन्होंने भाषण का पूरा वीडियो देखा है. उन्होंने कहा, ‘‘...उनका बयान ऐसा नहीं है जो मीडिया दिखा रहा है.’’ यह भी पढ़े: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा- अब हम भी ला सकते कश्मीरी बहू, जानिए पूरा सच

अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद भाजपा विधायक सैनी ने कहा था, ‘‘मोदी जी ने हमारा सपना पूरा कर दिया है। पूरा देश खुश है. मैंने एक हाकिमजी को फोन किया और जम्मू-कश्मीर में जमीन दिलाने में मदद करने के लिए कहा। सभी इच्छुक ‘कार्यकर्ता’ अब वहां जा सकेंगे और वहां ‘गोरी’ महिलाओं से विवाह कर सकेंगे। हमें उसमें कोई समस्या नहीं है. ’’उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, ‘‘हिंदू और मुस्लिम कार्यकर्ताओं को निर्णय से खुश होना चाहिए और जम्मू-कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी करनी चाहिए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).