देश

शशि थरूर का मुंह काला करने वाले को मुस्लिम नेता देंगे ईनाम, जानिए कारण

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर 2019 में लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत जाती है तो पूरा भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा

शशि थरूर का मुंह काला करने वाले को मुस्लिम नेता देंगे ईनाम, जानिए कारण
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ( Photo Credit: Facbook )

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर का मुंह काला करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद अमीर रशीद ने 11 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है. मोहम्मद अमीर रशीद ने शशि थरूर के बयान पर कहा कि समझ नहीं आ रहा है उनके इस बात का क्या मतलब है. उन्होंने कहा कि थरूर के इस बयान ने देश के हिन्दुओं को ही नहीं बल्कि मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर 2019 में लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत जाती है तो पूरा भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा. फिर अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई फिर सम्मान नहीं होगा. वहीं उनके इस बयान के बाद से सियासी गलियारे में जुबानी जंग शुरू हो गई. बीजेपी ने तो कांग्रेस से मांफी मांगने तक की मांग कर डाली है.

बीजेपी का शशि थरूर पर हमला

थरूर के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि, हिंदू-पाकिस्तान कहकर आपने भारतीय लोकतंत्र पर हमला किया है. कांग्रेस ने देश के हिंदुओं पर हमला किया है. यह निंदनीय है. मोदी से नफरत करने के दौरान यह कांग्रेस की फितरत हो गई है. उन लोगों ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है और उन्होंने अब देश पर हमला करना शुरू कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).