Maharashtra Political Crisis: एमवीए से अलग होने के संजय राउत के बयान के बाद कांग्रेस ने अपने नेताओं की बुलाई बैठक
कांग्रेस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)  के बगावत से उद्धव सरकार मुश्किल में पड़ गई है. क्योंकि एक के बाद एक शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल होते जा रहा हैं. ऐसे में शिवसेना पार्टी टूट ना जाए संजय राउत ने बागी विधायकों को मनाने के लिए एक बड़ा दाव चला है. राउत ने कहा कि अगर बागी विधायक 24 घंटे में मुंबई लौटते हैं तो शिवसेना एमवीए  से बाहर जाने पर विचार करेगी.

राउत के इस बयान के बाद कांग्रेस भी सोचने में मजबूर हो गई है. ऐसे में  शिवसेना ऐसा कोई कदम उठाती है कांगेस का आगे का कदम क्या होगा. कांग्रेस की तरफ से शाम चार बजे सह्याद्री गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक बुलाई है. बैठक में भाग लेने के लिए एचके पाटिल, बालासाहेब थोराट, नाना पटोले और अशोक चव्हाण समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.