MP: मध्य प्रदेश विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर मचा बवाल, भड़के कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना
मध्य प्रदेश की विधानसभा से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने का मामला गर्माया हुआ है. कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर फिर लगाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और विधानसभा के बाहर धरना दिया.
मध्य प्रदेश की विधानसभा से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने का मामला गर्माया हुआ है. कांग्रेस ने नेहरू की तस्वीर फिर लगाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की और विधानसभा के बाहर धरना दिया.
विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी के पीछे एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगी हुई थी. पिछले दिनों नेहरू की तस्वीर हटाकर उसके स्थान पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगा दी गई.
कांग्रेस नेहरू की तस्वीर हटाए जाने से नाराज है और उसकी मांग है कि महात्मा गांधी, डॉ. अंबेडकर के साथ नेहरू की भी तस्वीर लगाई जाए. कांग्रेस विधायकों ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर धरना दिया.
कांग्रेस विधायक अपने साथ नेहरू की तस्वीर लेकर भी आए थे और उन्होंने विधानसभा में नेहरू की तस्वीर लगाने की मांग की. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और वरिष्ठ विधायक वाला बच्चन ने भाजपा पर आरोप भी लगाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

