सांसद रवि किशन का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना,कहा 'दोनों का लक्ष्य प्रदेश को लूटो और अपने परिवार को सुरक्षित करो है
गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'दोनों का लक्ष्य प्रदेश को लूटो और अपने परिवार को सुरक्षित करो' है.
गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'दोनों का लक्ष्य प्रदेश को लूटो और अपने परिवार को सुरक्षित करो' है.
मंगलवार को भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के गीतानगर मंडल की बैठक में सभी बूथ समितियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों ही देश और प्रदेश के लिए घातक हैं. दोनों नेताओं का केवल और केवल एक ही लक्ष्य है देश और प्रदेश को लूटो और अपने परिवार को सुरक्षित करो.
उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं को देश की राजनीति या देश के लोगों से कोई खास लगाव नहीं है.आज देश और प्रदेश अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड बना रहा है. यह संभव हुआ है, क्योंकि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश का नेतृत्व योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आज से दस साल पहले गोरखपुर की पहचान प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में होती थी.अब गोरखपुर में लगातार लोगों की रुचि बढ़ी है.गीडा में कोई इंडस्ट्री लगाना नहीं चाहता था, पिछले एक साल के ही रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दो दर्जन से अधिक बड़ी कंपनियों ने अपना प्रोजेक्ट गीडा में लॉन्च किया है. यह भी पढ़े :NDA से आउट होने के बाद INDIA ब्लॉक के संपर्क में पशुपति पारस, हाजीपुर सीट से आमने-सामने हो सकते हैं चाचा-भतीजा
भाजपा सांसद ने कहा कि जाम से परेशान लोगों को अच्छी सड़कें मिल गई हैं.शहर का विकास तेजी से हो रहा है.इस बार भाजपा गठबंधन 400 पार का नारा लेकर मैदान में उतरा है, इस नारे को हकीकत में बदलने के लिए हम लोगों को सही से जुडऩे की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

