मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी को है शिवराज के नेतृत्व पर विश्वास
क्षिप्रा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश सिंह ने कहा, "भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष की आवाज बनकर मिशन 2018 में जुट जाए. निश्चित तौर पर चौथी बार हमारी ही सरकार बनेगी."
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व ने पार्टी की राह आसान है. सिंह ने यहां कार्यकर्ताओं के बीच चौथी बार भाजपा की सरकार का संकल्प दोहराते हुए कहा, "भाजपा एकमात्र कार्यकर्ता आधारित दल है. यहां कार्यकर्ताओं के पसीने से सरकार बनती है. कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं. भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास किया है. मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व ने हमारी राह आसान की है. कार्यकर्ता सीना चौड़ाकर समाज के बीच जाएं. निश्चित तौर पर चौथी बार हमारी सरकार बनेगी."
क्षिप्रा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राकेश सिंह ने कहा, "भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष की आवाज बनकर मिशन 2018 में जुट जाए. निश्चित तौर पर चौथी बार हमारी ही सरकार बनेगी."
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2018 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).