MP Assembly Bye-Election 2020 Results Live Streaming: News18 MP Chhattisgarh पर नतीजे देखें लाइव

मध्य प्रदेश के विधानसभा उप-चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे न्यूज 18 मध्य प्रदेश और झारखंड चैनल पर देखें लाइव

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

MP Assembly Bye-Election 2020 Results: मध्य प्रदेश में उप विधानसभा की 28 सीटों पर वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती होने हो रही हैं. वोटों की गिनती शुरू होने के कुछ समय बाद  8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे. शुरूआती रुझान से ही मालूम पड़ने लगेगा कि राज्य की दो बड़ी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के किस उम्मदीवार को कहा से जीत मिल रही है. क्योंकि मध्य प्रदेश में उप विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टी के बीच ही लड़ाई है. हालांकि  चुनाव परिणाम के नतीजों से पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माई के एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि बीजेपी के खाते में  28 सीटों में  16-18 सीटें और कांग्रेस के खाते में 10-12 सीटें जा सकती हैं. ऐसे में आप आप वोटों की गिनती का पल -पल रुझान जानना चाहते है तो न्यूज 18 मध्य प्रदेश - झारखंड चैनल (News18 MP-Chhattisgarh) पर लाइव देख सकते हैं. 

मध्य प्रदेश उप विधानसभा की 28 सीटों में 25 सीटों पर के चुनाव परिणाम कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के लिए वर्चस्व की लड़ाई है. क्योंकि ज्योतिराज सिंधिया का कांग्रेस से नाराज होने के बाद उनके गुट की के 25 विधायक उनके साथ चले गए. उनकी सदयस्ता खत्म होने के बाद 25 सीटों के साथ 3 और सीट जो ये विधायक चुनाव के कुछ दिन बाद उनकी मौत के बाद इनके सीटों पर भी चुनाव हुआ. ऐसे में बीजेपी के लिए इन 28 सीटों में 9 सीटों पर चुनाव जीतना बहुत ही खास होगा. क्योंकि बीजेपी के पास वर्तमान में  107 विधायक है. जो राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत के 116 सीटों की जरूरत है. यह भी पढ़े: MP By-Election Exit Poll 2020: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16-18, कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने के अनुमान

यहां देखें लाइव

मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस 114 सीट पर जीतने में कामयाब हुई. वहीं राज्य में पिछले 20  साल तक सत्ता में बीजेपी को रहने के बाद भी वह दूसरे नंबर पर उसे 109  सीटें मिली. राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव जीतने की वजह से कांग्रेस ने दो अन्य विधायकों को लेकर बहुमत का आंकड़ा 116 को पूरा करने के बाद राज्य में कमलनाथ के हाथों में कमान सौंपी. लेकिन कांग्रेस के 25 विधायकों को पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी के शामिल होने के बाद कमलनाथ की सरकार महज 15 महीने में ही गिर गई.

राज्य में कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद  एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनी और पार्टी ने फिर से शिवराज सिंह चौहान के हाथ में राज्य की सत्ता सौंपी. वहीं चुनाव आयोग ने राज्य के तीन  विधायकों के निधन के साथ ही  कांग्रेस के 25 विधायकों को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव कराने के लिए फैसला लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें