Motera Stadium का नाम बदलने को लेकर भूपेश बघेल ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा-अटल जी जीवित थे तब भी ऐसा हुआ था, बीजेपी की यही परंपरा रही है

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करने के बाद सियासी पारा देश का गरमा गया है. विपक्ष में काबिज कांग्रेस इस मसले पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने नाम बदलने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी, हार्दिक पटेल के बाद अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी केंद्र पर हमला बोला है. बघेल ने कहा कि अटल जी जीवित थे तब भी ऐसा हुआ था, बीजेपी की यही परंपरा रही है.

भूपेश बघेल और पीएम मोदी (Photo Credits- ANI/Facebook)

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2021. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम Motera Stadium) का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नाम करने के बाद सियासी पारा देश का गरमा गया है. विपक्ष में काबिज कांग्रेस (Congress)  इस मसले पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने नाम बदलने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी, हार्दिक पटेल के बाद अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी केंद्र पर हमला बोला है. बघेल ने कहा कि अटल जी जीवित थे तब भी ऐसा हुआ था, बीजेपी की यही परंपरा रही है.

गुजरात में मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी करने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है. जब अटल बिहारी वाजपेयी जी जीवित थे तब छत्तीसगढ़ में भी अटल चौक नाम रखा गया था. इसका मतलब कुछ संकेत है कि नरेंद्र मोदी जी अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह भूर्तपूर्व होंगे. यह भी पढ़ें-Motera Stadium: विवाद के बीच सरकार ने कहा-सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नामकरण मोदी पर हुआ, परिसरपटेल के ही नाम पर रहेगा

ANI का ट्वीट-

वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए तंज कसा है. राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुंदर, कैसे सच खुद को प्रकट करता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम-जय शाह की अध्यक्षता में अडाणी इंड-रिलायंस इंड. हैशटेग हम दो हमारे दो. जबकि कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि क्या महात्मा गांधी जी की नोट पर फोटो है या बदले जा रहे हैं?"

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\