Motera Stadium का नाम बदलने को लेकर भूपेश बघेल ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा-अटल जी जीवित थे तब भी ऐसा हुआ था, बीजेपी की यही परंपरा रही है
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करने के बाद सियासी पारा देश का गरमा गया है. विपक्ष में काबिज कांग्रेस इस मसले पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने नाम बदलने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी, हार्दिक पटेल के बाद अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी केंद्र पर हमला बोला है. बघेल ने कहा कि अटल जी जीवित थे तब भी ऐसा हुआ था, बीजेपी की यही परंपरा रही है.
नई दिल्ली, 24 फरवरी 2021. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम Motera Stadium) का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नाम करने के बाद सियासी पारा देश का गरमा गया है. विपक्ष में काबिज कांग्रेस (Congress) इस मसले पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने नाम बदलने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी, हार्दिक पटेल के बाद अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी केंद्र पर हमला बोला है. बघेल ने कहा कि अटल जी जीवित थे तब भी ऐसा हुआ था, बीजेपी की यही परंपरा रही है.
गुजरात में मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी करने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है. जब अटल बिहारी वाजपेयी जी जीवित थे तब छत्तीसगढ़ में भी अटल चौक नाम रखा गया था. इसका मतलब कुछ संकेत है कि नरेंद्र मोदी जी अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह भूर्तपूर्व होंगे. यह भी पढ़ें-Motera Stadium: विवाद के बीच सरकार ने कहा-सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नामकरण मोदी पर हुआ, परिसरपटेल के ही नाम पर रहेगा
ANI का ट्वीट-
भाजपा की परंपरा रही है। जब अटल बिहारी वाजपेयी जी जीवित थे तब छत्तीसगढ़ में भी अटल चौक नाम रखा गया था। इसका मतलब कुछ संकेत है कि नरेंद्र मोदी जी अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह भूर्तपूर्व होंगे: छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, गुजरात में मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी करने पर pic.twitter.com/82ZPyIxZlx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2021
वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए तंज कसा है. राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुंदर, कैसे सच खुद को प्रकट करता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम-जय शाह की अध्यक्षता में अडाणी इंड-रिलायंस इंड. हैशटेग हम दो हमारे दो. जबकि कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि क्या महात्मा गांधी जी की नोट पर फोटो है या बदले जा रहे हैं?"
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

