Demand Of Bharat Ratna: सावरकर और बाल ठाकरे को भारत रत्न देने की मांग, संजय राउत ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा करते समय हिंदुवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को ‘‘भूल’’ गई.
मुंबई,9 फरवरी: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा करते समय हिंदुवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को ‘‘भूल’’ गई.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, मशहूर वैज्ञानिक व देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा.
राज्यसभा सदस्य राउत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव, चरण सिंह और मशहूर वैज्ञानिक व देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा करते वक्त फिर से सावरकर और ठाकरे को भुला दिया.’’
राउत ने कहा कि नियम के अनुसार एक वर्ष में तीन व्यक्तियों को भारत रत्न दिया जाता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने पांच नामों की घोषणा की है. राउत ने इसे अगामी चुनाव से जोड़ा. सरकार ने इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिये जाने का ऐलान किया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

