Fraud With MLA: विधायक दत्तात्रय भरणे के साथ हुई धोखाधड़ी, इमोशनल ब्लैकमेल करके लगाया 15 हजार रुपये का चूना
इंदापूर के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित गुट के विधायक दत्तात्रय भरणे के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. एक्सीडेंट की बात बताकर किसी ने फ़ोन करके उनको 15 हजार का चूना लगा दिया.
इंदापूर के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट के विधायक दत्तात्रय भरणे के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. जिसमें किसी ने फ़ोन करके उनको 15 हजाररुपये का चूना लगा दिया है. जानकारी के मुताबिक़ उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल करके उनके साथ फ्रॉड किया गया है. कुछ दिनों में देखने में आया है की फ्रॉड करने के लिए फ़ोन करनेवाले किसी भी तरीकें का इस्तेमाल कर लोगों को परेशान कर रहे है और उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे है.
कई बार कई इसमें से बच जाते है तो कई लोगों को हजारों और लाखों रुपये की चपत भी लग जाती हैं. ऐसे ही एक घटना पुणे के इंदापूर के राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित गुट के विधायक दत्तात्रय भरणे के साथ हुई है. इसके बारे में विधायक ने पूरी जानकारी बताई. ये भी पढ़ें:Child Dies In Washing Machine: खिलौना निकालने के लिए बच्चे ने वाशिंग मशीन में डाला सिर, डूबने की वजह से मासूम की हुई मौत, बीड के अंबाजोगाई की घटना से परिवार में पसरा मातम
भरणे ने बताया की उन्हें एक फ़ोन आया था. फ़ोन पर जो बात कर रहा था. उस व्यक्ति ने उन्हें बताया की ,' हमारी गाडी का एक्सीडेंट हो गया है. गाडी के दो लोगों की मौत हो चुकी है और हम लोग जख्मी है. हमें इलाज के लिए पैसे भेजिए. इसके बाद भरने ने तुरंत पैसे भेजे. लेकिन बाद में उन्हें जानकारी मिली की ,' कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था और फ्रॉड करनेवाली गैंग ने उनके साथ फ्रॉड किया है.
उन्होंने बताया की ,' मेरे साथ फ्रॉड हुआ है, ये मैंने किसी को नहीं बताया है. लेकिन और एक विधायक के साथ इसी तरह का फ्रॉड किया गया है. लेकिन इसके बाद ऐसे मामलों में सावधान रहूंगा और भरने ने ये भी बताया की ,' ये गैंग पालघर की है.