नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा (Zoramthanga) गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे.
आइजोल: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा (Zoramthanga) अपने आधिकारिक कार्यक्रमों को लेकर अत्यंत व्यस्तता के कारण गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
मुख्यमंत्री के निजी सचिव लाल्हमानसांगा ने कहा कि जोरामथांगा, जो सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष भी हैं, ‘‘अत्यंत आधिकारिक व्यस्तता’’ के कारण शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री लालरुअत्कीमा, नवनिर्वाचित सांसद सी लालरोसांगा और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके वनलालजावमा समारोह में शामिल होंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

