देश

मिशन 2019: कांग्रेस की किसान कर्जमाफी से भी बड़ी है पीएम मोदी की ये स्कीम, हर महीने खाते में आएंगे इतने पैसे

बीजेपी का यह प्लान आने वाले चुनाव के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. यह प्लान कांग्रेस की किसान कर्जमाफी के भी ऊपर होगा, जिससे जनता सीधे तौर पर प्रभावित होगी. इस स्कीम को यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम माना जा रहा है.

मिशन 2019: कांग्रेस की किसान कर्जमाफी से भी बड़ी है पीएम मोदी की ये स्कीम, हर महीने खाते में आएंगे इतने पैसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit: PIB)

विधानसभा चुनावों (Assembly Election) में मिली हार का प्रभाव आने वाले लोकसभा चुनाव में न पड़े इसके लिए बीजेपी एक बड़ी रणनीति तैयार कर रही है. आम चुनाव के लिए जनता को लुभाने की कोशिश में बीजेपी एक बड़ा प्लान बना चुकी है. बीजेपी (BJP) का यह प्लान आने वाले चुनाव के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. यह प्लान कांग्रेस की किसान कर्जमाफी के भी ऊपर होगा, जिससे जनता सीधे तौर पर प्रभावित होगी. इस स्कीम को यूनिवर्सल बेसिक इनकम (Universal Basic Income) स्कीम माना जा रहा है. इस स्कीम के दायरे में देश के सभी नागरिक आएंगे, इनमें किसान और बेरोजगार युवा भी शामिल होंगे.

इस योजना के तहत देश के हर नागरिक को 2,000 से 2,500 रुपये तक हर महीने दिए जा सकते हैं. सरकार जीरो इनकम वाले सभी नागरिकों के बैंक खातों में एक निश्चित रकम सीधा ट्रांसफर करेगी. बीजेपी यह स्कीम उन लोगों के लिए ला रही जिनकी इनकम जीरो है. जीरो इनकम वाले नागरिकों का मतलब है कि वो नागरिक जिनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है.

किसानों के लिए बड़ी स्कीम 

बीजेपी चुनाव से पहले किसानों के लिए भी बड़ी स्कीम लाने पर विचार कर रही है. इस स्कीम के तहत सरकार कम कीमत पर फसल बेचने वाले किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी. किसानों को उनके नुकसान भरपाई के लिए रकम दी जाएगी. सरकार यह रकम सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेगी. सूत्रों के अनुसार पीएमओ जल्दी ही अलग-अलग मंत्रालयों के साथ इस योजना को लेकर बात करेगी जिससे जल्दी से जल्दी स्कीम का खाका तैयार किया जा सके.

यह भी पढ़ें- मिशन 2019: चुनाव पर ही रहेगा पीएम मोदी का पूरा फोकस, नहीं करेंगे एक भी विदेश दौरा

बता दें कि इस स्‍कीम की चर्चा लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन कहा जा रहा है कि हाल ही में विभिन्न मंत्रालयों से इस संबंध में राय मांगी गई है. इस स्कीम के तहत करीब 10 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं. साल 2016-17 के आर्थिक सर्वे में सरकार को इस स्कीम को लागू करने की सलाह दी गई थी. उम्‍मीद की जा रही है कि नए साल के बजट में इस बड़ी योजना का एलान हो सकता है.

ऐसे आएंगे खाते में पैसे

यूनिवर्सल बेसिक इनकम योजना को लागू करने के लिए आधार नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा. योजना में शामिल होने वाले नागरिक के बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक किया जाएगा और फिर सरकार की ओर से दिए जाने वाले पैसे को सीधे उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. माना जा रहा कि इस स्कीम के लागू होने के बाद हर तरह की सब्सिडी बंद कर दी जाए, जैसे घरेलु गैस पर सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी. सरकार के इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आधार नंबर का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए आपका बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक होना चाहिए. इसके बाद ही सरकार से आपको पैसे मिल पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2018 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).