देश

मनोहर अजगाओंकर ने कहा- एमजीपी-कांग्रेस बीजेपी गठबंधन सरकार को गिराने की बना रहे थे योजना

आधी रात को महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (Maharashtrawadi Gomantak Party) छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दो विधायकों में से एक विधायक और पर्यटन मंत्री मनोहर अजगाओंकर ने कहा कि एमजीपी नेता कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर पिछले सप्ताह गठित हुई...

मनोहर अजगाओंकर ने कहा- एमजीपी-कांग्रेस बीजेपी गठबंधन सरकार को गिराने की बना रहे थे योजना
मनोहर अजगाओंकर (Photo Credit- IANS)

पणजी: आधी रात को महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (Maharashtrawadi Gomantak Party) छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दो विधायकों में से एक विधायक और पर्यटन मंत्री मनोहर अजगाओंकर ने कहा कि एमजीपी नेता कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर पिछले सप्ताह गठित हुई बीजेपी की अगुआई वाली गठबंधन सरकार गिराने की योजना बना रहे थे. राज्य विधानसभा परिसर में आधी रात को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच विधायक दीपक पौस्कर के साथ एमजीपी से निकलकर बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद मनोहर ने संवाददाताओं मुलाकात की.

और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि,"सरकार गिराने की कोशिश हो रही थी. वे (एमजीपी) कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे." क्षेत्रीय पार्टी के तीसरे विधायक सुदिन धावलिकर वर्तमान में राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन बीजेपी के सूत्रों के अनुसार, उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल से जल्द निकाला जा सकता है. पिछले कुछ दिनों में एमजीपी और बीजेपी के बीच तनाव के सार्वजनिक होने के बावजूद अजगाओंकर ने भी कहा, "मैं बीजेपी की अगुआई वाली गठबंधन सरकार को गिराने की योजना में शामिल नहीं होना चाहता था."

यह भी पढ़ें: CM मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार, नाक में लगे नेजल ट्यूब के साथ जुआरी ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे

अजगाओंकर के बयान सप्ताह भर पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद बीजेपी द्वारा नई गठबंधन सरकार बनाने के बाद आए हैं. मनोहर पर्रिकर के 17 मार्च को निधन के बाद तटीय राज्य में दोनों पार्टियों- बीजेपी और कांग्रेस ने सरकार बनाने की पूरी कोशिश की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).