देश

महबूबा मुफ्ती ने देश की पहली महिला वित्तमंत्री बनने पर सीतारमण को बधाई दी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष ने एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘वित्तमंत्री के रूप में नई भूमिका के लिए सीतारमण को मुबारकबाद।’’

महबूबा मुफ्ती ने देश की पहली महिला वित्तमंत्री बनने पर सीतारमण को बधाई दी
महबूबा मुफ्ती (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 31 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री बनने पर सीतारमण को शुक्रवार को बधाई दी।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष ने एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘वित्तमंत्री के रूप में नई भूमिका के लिए सीतारमण को मुबारकबाद।’’

महबूबा ने ट्वीट में कहा कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण मंत्रालय की पूर्णकालिक जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला ने सभी तरह से यह अवरोधक ढाया है।

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).