MCD: आप ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा-दिल्ली सरकार कुछ योजनाएं रोक कर नगर निगम को 938 करोड़ रुपये दे रही है, BJP वाले इसे चोरी मत कर लेना

दिल्ली में एमसीडी के फंड को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने है. दोनों तरफ से इस मसले पर लगातार बयानबाजी हुई है. इसी बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कुछ योजनाएं रोक कर नगर निगम को 938 करोड़ रुपये दे रही है. बीजेपी वाले इसे चोरी मत कर लेना.

मनीष सिसोदिया (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली, 14 जनवरी 2021. दिल्ली में एमसीडी (MCD) के फंड को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने है. दोनों तरफ से इस मसले पर लगातार बयानबाजी हुई है. इसी बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy CM Manish Sisodia) ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कुछ योजनाएं रोक कर नगर निगम को 938 करोड़ रुपये दे रही है. बीजेपी वाले इसे चोरी मत कर लेना.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार कुछ योजनाएं रोक कर नगर निगम को 938 करोड़ रुपये दे रही है. ये पैसे सैलरी के लिए दिए जा रहे है. मैं भाजपा से कहना चाहता हूँ कि इसे भी चोरी मत कर लेना और सफाई कर्मचारीयों से भी अपील करता हूँ कि इन पर नजर रखना. यह भी पढ़ें-दिल्ली निगम के शिक्षकों को पिछले 5 महीने से नहीं मिला वेतन, MCD को दी चेतावनी- सैलरी नहीं मिली तो टीकाकरण अभियान में नहीं होंगे शामिल

AAP का ट्वीट-

सिसोदिया ने कहा कि केंद्र और MCD में भाजपा सरकार है. भाजपा की केंद्रीय सरकार देश के सभी नगर निगमों को संविधान के अंतर्गत पैसा देती है. चाहे किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो. लेकिन केवल और केवल दिल्ली के नगर निगम जिसमें भाजपा की ही सरकार है, उसे पैसा नहीं दे रही.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड