MCD Exit Poll Result Live Streaming: News18 पर देखें एमसीडी चुनावों के एग्जिट पोल के अनुमान लाइव, जानें कौन मरेगा बाजी?
दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे. जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. भाजपा यहां अपनी साख और सत्ता बचाने के लिए लड़ी, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में पहली बार अपनी जगह बनाना चाहती है. वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपनी सीटें बढ़ने का दावा कर रही है.
MCD Election 2022 Exit Polls On News18: दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर कौन विराजमान होगा इसका फैसला वहां की अवाम ने रविवार को कर दिया. MCD चुनावों में कुल 50.47 फीसदी मतदान हुआ, जो 2017 के मुकाबले लगभग 3% कम है. साल 2017 में लगभग 54 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ था. यह पहली बार हो रहा है कि 3 महानगरपालिकाओं को एक कर चुनाव हो रहा है. इससे पहले एमसीडी ईस्ट, नॉर्थ और साउथ निकायों में बंटा हुआ था.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे. जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. भाजपा यहां अपनी साख और सत्ता बचाने के लिए लड़ी, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में पहली बार अपनी जगह बनाना चाहती है. वहीं कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपनी सीटें बढ़ने का दावा कर रही है.
बुधवार को आने वाले नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल परिणाम आएंगे. News18 पर एग्जिट पोल के अनुमान आप लिंक पर क्लिक कर देख सकते हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).