देश

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन का मायावती ने किया स्वागत, राष्ट्रपति को लेकर किया बड़ा दावा

विपक्षी नेताओं के मुताबिक नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होना चाहिए. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने एक चौंकाने वाले फैसला लिया है. बीएसपी ने नए भवन के उद्घाटन का समर्थन किया है.

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन का मायावती ने किया स्वागत, राष्ट्रपति को लेकर किया बड़ा दावा

Mayawati on New Parliament Building:  नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है. पीएम मोदी के द्वारा होने वाले उद्घाटन को लेकर ज्यादातर विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं के मुताबिक नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होना चाहिए. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने एक चौंकाने वाले फैसला लिया है. बीएसपी ने नए भवन के उद्घाटन का समर्थन किया है.

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया " केन्द्र में पहले चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या अब वर्तमान में बीजेपी की, बीएसपी ने देश व जनहित निहित मुद्दों पर हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया है तथा 28 मई को संसद के नये भवन के उद्घाटन को भी पार्टी इसी संदर्भ में देखते हुए इसका स्वागत करती है." ये भी पढ़ें- Historic Sceptre Sengol: भारत के 'राजदंड 'सेंगोल' को नेहरू गैलरी से दिल्ली लाया गया, नए संसद भवन में होगा स्थापित

मायावती ने आगे कहा "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा नए संसद का उद्घाटन नहीं कराए जाने को लेकर बहिष्कार अनुचित. सरकार ने इसको बनाया है इसलिए उसके उद्घाटन का उसे हक है. इसको आदिवासी महिला सम्मान से जोड़ना भी अनुचित. यह उन्हें निर्विरोध न चुनकर उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़ा करते वक्त सोचना चाहिए था."

बसपा चीफ ने कहा "देश को समर्पित होने वाले कार्यक्रम अर्थात नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मुझे प्राप्त हुआ है, जिसके लिए आभार और मेरी शुभकामनायें. किन्तु पार्टी की लगातार जारी समीक्षा बैठकों सम्बंधी अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण मैं उस समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी."

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).