देश

कर्नाटक के नतीजों पर बोली मायावती, कहा- कांग्रेस की गलती से बीजेपी को मिली 104 सीटें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिलने के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार बताया है.

कर्नाटक के नतीजों पर बोली मायावती, कहा- कांग्रेस की गलती से बीजेपी को मिली 104 सीटें
बसपा प्रमुख मायावती (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिलने के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी भाषणों में जेडी-एस को यदि भाजपा की 'बी टीम' न बताया होता तो नतीजा कुछ और होता.

मायावती ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के विधायकों की संख्या 104 भी नहीं होती, बल्कि इससे काफी नीचे चली जाती. कांग्रेस पार्टी ने थोड़ी सी भूल कर दी, जिसका फायदा भाजपा को मिल गया.

बसपा प्रमुख ने आईपीएन को भेजे अपने बयान में कहा, "कांग्रेस पार्टी को मैं सलाह देना चाहती हूं कि इनको आगे भविष्य में किसी भी चुनाव में अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे उल्टे भाजपा व आरएसएस को ही फायदा पहुंच जाए."

मायावती ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपने भाषणों में खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जेडी-एस को भाजपा की बी टीम बताकर इनके वोटों को और बांट दिया. यही कारण है कि ऐसे क्षेत्रों में भी अधिकांश भाजपा के उम्मीदवार कामयाब हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2018 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).