पीएम मोदी और अमित शाह पर मायावती ने उठाए सवाल, ट्वीट कर कहा- PM की चुप्पी का रहस्य क्या है?
बहुजन सजाम पार्टी (Bahujan Samaj Party) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष अमित शाह पर वार किया है.
लखनऊ: बहुजन सजाम पार्टी (Bahujan Samaj Party) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के अध्यक्ष अमित शाह पर वार किया है. मायावती ने जहां एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मार गिराने के शाह के दावे पर सवाल उठाए, वहीं पीएम मोदी की इस मसले पर चुप्पी का कारण जानना चाहा.
मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह डंका पीट रहे हैं कि वायुसेना के हमले में 250 आतंकी मारे गये हैं. जबकि क्रेडिट लेने के लिये हमेशा आतुर इनके गुरु पीएम मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं, ऐसा क्यों? मायावती ने आगे लिखा कि आतंकी मौत के घाट उतारे गये अच्छी बात है, परंन्तु पीएम की लंबी चुप्पी का रहस्य क्या है?
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मायावती ने BSP पदाधिकारियों की बुलाई बैठक, चुनावी रणनीति पर करेंगी चर्चा
गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया था कि वायुसेना की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. अमित शाह ने कहा था कि पुलवामा (Pulwama)आतंकी हमले के बाद हर किसी को लगता था कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हो सकती है, लेकिन क्या हुआ? पुलवामा आतंकी हमले के 13वें दिन की गई मोदी सरकार की एयरस्ट्राइक में 250 से अधिक आतंकी मारे गए हैं.
उधर बसपा मुखिया ने एक और ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा. मायावती ने कहा कि वैसे तो 130 करोड़ भारतीय जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि को विकास का सही लाभ नहीं मिलने से देश चिंतित है, फिर भी जीडीपी विकास दर पिछले 19 महीने के मुकाबले सबसे कम मात्र 6.6 प्रतिशत रहने पर अब चुनाव के समय में इसपर पीएम का जवाब व जुमलेबाजी क्या होगी?
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

