BJP सांसद मनोज तिवारी ने AAP विधायक अमानतुल्ला पर लगाया मार -पिट का आरोप, कहा-लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे......

मनोज तिवारी (Photo Credit-PTI)

नयी दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे. तिवारी का आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान खान ने कथित तौर पर उनके साथ मार-पीट की थी और उन्हें धमकाया था. चार नवंबर को कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद आप और भाजपा ने मार-पीट का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

एक महीने तक चलने वाला संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से शुरू होने वाला है. उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, “मैं आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के 20वें अध्याय की नियम संख्या 222 के तहत विशेषाधिकार हनन नोटिस लाउंगा.’’

यह भी पढ़ें:  फिर फिसली मनोज तिवारी के जुबान, सीएम अरविंद केजरीवाल को कहा अर्बन नक्सल

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी इस कार्यक्रम में अपना विरोध प्रदर्शित करने के लिए गए थे. उनका आरोप था कि इलाके का सांसद होते हुए भी उन्हें उद्घाटन में कथित तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया था. तिवारी ने आरोप लगाया था कि खान ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ कथित तौर पर “धक्का-मुक्की की, धमकाया, रोका और डराया.”

 

Share Now

संबंधित खबरें

Swiss Air Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ के दौरान स्विस एयर फ्लाइट का इंजन हुआ फेल; 245 यात्री थे सवार

Weather Forecast Today, April 26, 2026: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड