Manipur Elections: JDU उम्मीदवार को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, मां ने कहा- राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण बनाया निशाना
JDU उम्मीदवार रोजित वहंगबाम की मां वेंगबम सुरबाला देवी  (Photo Credit : ANI)

मणिपुर चुनाव, 27 फरवरी: मणिपुर चुनाव के दौरान क्षेत्रगांव से जदयू (JDU) उम्मीदवार रोजित वहंगबाम को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और अब उनकी हालत स्थिर है. उनकी मां वेंगबम सुरबाला देवी ने कहा कि हमें नहीं पता कि किसने उसे मारने की कोशिश की, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए. उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण निशाना बनाया गया था.