देश

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का हुआ ऐलान, 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में डाले जाएंगे वोट

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चुनाव होने जा रहा है. इन राज्यों में चुनाव के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान कर दिया.

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का हुआ ऐलान,  27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में डाले जाएंगे वोट
मणिपुर में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान (Photo Credits ANI)

Manipur Assembly Election 2022: कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चुनाव होने जा रहा है. इन राज्यों में चुनाव के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग की तारीखों के ऐलान के बाद मणिपुर में दो चरण 27 फरवरी और 3 मार्च में वोट डालें जाएंगे. वहीं वोटों के गिनती 10 मार्च को होगी.

मणिपुर  समेत पांच राज्यों में तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि कोरोना महामारी को  देखते हुए 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे. यह भी पढ़े: Assembly Election 2022: चुनाव आयोग का ऐलान, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान

बता दें कि  60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है. 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी 21 सीटें जीतकर दूसरे सबसे बड़े दल के रूप उभरी थी और कांग्रेस 28 विधायकों के सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी. तब बीजेपी ने एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनायी और एन बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री बने थे.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).