देश

COVID-19 Update: महाराष्ट्र NCP प्रमुख जयंत पाटिल कोरोना से संक्रमित

महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री जयंत पाटिल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने गुरुवार को खुद इसकी जानकारी दी.

COVID-19 Update: महाराष्ट्र NCP प्रमुख जयंत पाटिल कोरोना से संक्रमित
जयंत पाटिल (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई, 18 फरवरी : महाराष्ट्र (Maharashtra) के सिंचाई मंत्री जयंत पाटिल (Jayant Patil) कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने गुरुवार को खुद इसकी जानकारी दी. पाटिल, जो कि महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख हैं, ने कहा, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है.

मैं डॉक्टरों की सलाह पर उचित इलाज करा रहा हूं और जल्द ही ठीक हो जाने की उम्मीद करता हूं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Updates in Rajsthan: राजस्थान में एक दिन सवा लाख कर्मियों को लगाया गया कोरोना वायरस का टीका

पाटिल ने उन सभी लोगों से आइसोलेट हो जाने को कहा जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं. उन्होंने कहा कि वो वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए अपना काम करते रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).