उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, ये बीजेपी के खात्मे की शुरूआत: NCP नेता नवाब मलिक

महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफे के बाद सूबे में जारी सियासी ड्रामा खत्म होता दिख रहा है तो दूसरी तरफ बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. राज्य में सरकार बनाने को लेकर एनसीपी विधायक और प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि शरद पवार ने पहले ही साफ कर दिया है कि हमारे नेता उद्धव ठाकरे ही होंगे.

नवाब मलिक (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई. महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) और अजित पवार (Ajit Pawar) के इस्तीफे के बाद सूबे में जारी सियासी ड्रामा खत्म होता दिख रहा है तो दूसरी तरफ बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. राज्य में सरकार बनाने को लेकर एनसीपी विधायक और प्रवक्ता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कहा कि शरद पवार (Sharad Pawar) ने पहले ही साफ कर दिया है कि हमारे नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ही होंगे. जानकारी के लिए बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कल यानि बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात और एनसीपी नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) डिप्टी सीएम बनेंगे.

एनसीपी विधायक नवाब मलिक (NCP MLA Nawab Malik) ने आगे कहा कि हमारा गठबंधन लंबे समय तक चलेगा. ये बीजेपी के अंत की शुरुआत है, बीजेपी बहुत अहंकारी हो चुकी है. इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि उद्धव ठाकरे राज्य के सीएम होंगे. वे इसके लिए तैयार हैं. यह भी पढ़े-ठाकरे परिवार का नया अध्याय होगा शुरू, कभी रिमोट से सत्ता चलाने वाले बालासाहेब के बेटे उद्धव बनेंगे महाराष्ट्र के CM

नवाब मलिक बोले-उद्धव होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

बता दें कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) परिवार के पहले ऐसे सदस्य होंगे जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. साथ ही उद्धव ठाकरे ने कोई चुनाव भी नहीं लड़ा है.

गौरतलब है कि आज एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने राज्य के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अचानक 23 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे दिया था. जिसके बाद उसी दिन देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन करीब 80 घंटों के भीतर ही देवेंद्र फडणवीस की सरकार गिर गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड