देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी नेता का बड़ा बयान, कहा- आने वाले दिनों में कांग्रेस-NCP को लगेंगे बड़े झटके

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना पाला बदलने के लिए कांग्रेस और NCP के कम से कम 50 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी नेता का बड़ा बयान, कहा- आने वाले दिनों में कांग्रेस-NCP को लगेंगे बड़े झटके
शरद पवार और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

मुंबई: बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना पाला बदलने के लिए कांग्रेस और NCP के कम से कम 50 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. महाजन का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कई नेता हाल ही में पार्टी छोड़ चुके हैं.

महाजन ने कहा, ‘‘कांग्रेस और NCP के करीब 50 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. NCP की वरिष्ठ नेता चित्रा वाघ ने एक महीने पहले बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जताते हुए दावा किया था कि उनका अपनी मूल पार्टी (राकांपा) में कोई भविष्य नहीं है.

उन्होंने कहा,‘‘विधायक अनुरोध कर रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं... कांग्रेस लड़खड़ा रही है और अगले कुछ हफ्तों में, राकांपा कमजोर दिखेगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).