महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल करने के लिए तैयार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाजनादेश यात्रा में विशाल जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि बीजेपी को आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल होगी. फडणवीस ने कहा कि अब तक 3,000 किलोमीटर की यात्रा हुई है और वह राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 100 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा कि महाजनादेश यात्रा में विशाल जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि बीजेपी को आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल होगी. फडणवीस ने कहा कि अब तक 3,000 किलोमीटर की यात्रा हुई है और वह राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 100 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे हैं.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "आप जहां भी जाते हैं लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों के समर्थन को देखते हुए हम आश्वस्त हैं कि हमें विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल होगी." फडणवीस ने शनिवार को पुणे जिले के कई तहसील का दौरा किया. यह महाजनादेश यात्रा की तीसरी चरण की यात्रा है.
उनसे जब यात्रा वाले रास्तों में बड़े-बड़े हॉर्डिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं को लगता है कि इस तरह का बैनर लगाने से उन्हें टिकट मिलेगा तो ऐसा नहीं है.
वहीं मुंबई के आरे कालोनी में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ों को काटे जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि यह सही है कि उस क्षेत्र में पेड़ हैं लेकिन यह न तो जैव विविधता वाले दायरे में आता है और न ही वन भूमि में. उन्होंने कहा, "जापान इस परियोजना में निवेश कर रहा है और अगर परियोजना सतत नहीं होती तो वह कभी निवेश नहीं करते."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

