देवेंद्र फडणवीस को शिवसेना से गठबंधन की उम्मीद, कहा- हिंदुत्व के लिए दोनों का साथ आना जरुरी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी नीत सरकारों की लगातार आलोचनाओं के बावजूद शिवसेना 2019 के चुनाव में हिन्दुत्व के मुद्दे पर भाजपा के साथ गठबंधन करेगी.
मुम्बई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकारों की लगातार आलोचनाओं के बावजूद शिवसेना 2019 के चुनाव में हिन्दुत्व के मुद्दे पर भाजपा के साथ गठबंधन करेगी. उन्होंने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण का भी पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी राजनीति की सामान्य समझ है वो जानते हैं कि भाजपा और शिवसेना चुनाव जीतने के लिए एक साथ लड़ेंगे.
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ‘देरी’ को लेकर सवाल किया. मराठवाडा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुये ठाकरे ने कहा कि वह 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करेंगे.
यह भी पढ़े: BJP की बढ़ी मुश्किलें, साधु-संतों ने CM शिवराज के खिलाफ खोला मोर्चा
उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप राम मंदिर निर्माण का भरोसा देकर सत्ता में आए। आपने हिन्दुत्व के मुद्दे पर लोगों को वोट देने को कहा. क्या हुआ? आप मंदिर का निर्माण कब करने जा रहे हैं?’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

