देश

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुषमा स्वराज के सम्मान में आज की जनादेश यात्रा की रद्द

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति सम्मान के तौर पर आज के लिए अपने सभी 'महा जनादेश यात्रा' कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एक चित्र रखा है ताकि कार्यकर्ता और अन्य लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे सकें.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुषमा स्वराज के सम्मान में आज की जनादेश यात्रा की रद्द
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Photo Credit-IANS)

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के प्रति सम्मान के तौर पर आज के लिए अपने सभी 'महा जनादेश यात्रा' कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. यात्रा के संयोजक सुजीत सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा, "मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी 'महा जनादेश यात्रा' को बुधवार के लिए रद्द कर दिया है."

इससे पहले फडणवीस ने घोषणा की थी कि वह राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों में स्थित पुणे, सतारा, सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक दिन के लिए मुंबई लौटेंगे.

यह भी पढ़ें : सुषमा स्वराज के निधन पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एक चित्र रखा है ताकि कार्यकर्ता और अन्य लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे सकें.

महाराष्ट्र के राजनीति गलियारे में सुषमा स्वराज लोकप्रिय रही हैं और राज्य के अधिकांश भाजपा नेताओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं. 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).