महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी 13 से 15 अक्टूबर तक करेंगे चुनाव प्रचार, मुंबई सहित कई हिस्सों में होगी रैलियां

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बचे हुए है. बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन आमने-सामने है. इसी बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर यह है कि राहुल गांधी सूबे में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और वोटर मांगेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राहुल गांधी महाराष्ट्र (Maharashtra) में 2 दिन यानि 13 से 15 अक्टूबर तक कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे.

राहुल गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) के लिए महज कुछ ही दिन बचे हुए है. बीजेपी-शिवसेना (BJP-Shiv Sena) और कांग्रेस-एनसीपी (Congress-NCP) गठबंधन आमने-सामने है. इसी बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर यह है कि राहुल गांधी सूबे में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और वोटर मांगेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) महाराष्ट्र (Maharashtra) में 2 दिन यानि 13 से 15 अक्टूबर तक कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे. इससे पहले मीडिया में खबरें आयी थी कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में होने के बावजूद वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे. गौर हो कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पिछले चार दिन से कंबोडिया में है और वो बुधवार देर रात भारत वापस लौटेंगे.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रचार के दौरान मुंबई, विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण के हिस्सों में रैलियां कर सकते है. हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पायी है. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बैंकॉक ट्रिप गए राहुल गांधी ?

राहुल गांधी दो दिन कांग्रेस के लिए मांगेंगे वोट-

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की रैलियां किन जगहों पर होगी इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) ने अपने पत्ते फिलहाल नहीं खोले है. लेकिन इतना तो तय है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और शरद पवार (Sharad Pawar) रैली के दौरान एक मंच साझा करेंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस पार्टी 144 सीटों पर लड़ रही है. सूबे में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. साथ ही नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Mumbai Weather Update: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल