महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर सस्पेंस बरकरार: NCP नेता अजित पवार, जयंत पाटिल करेंगे कांग्रेस से बातचीत का नेतृत्व

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के महाराष्ट्र में सरकार गठन पर रहस्य बरकार रखने के साथ राकांपा व कांग्रेस समझौते से जुड़े सभी मुद्दों पर आम राय बनाने की कोशिश में जुटी हैं। संभावना है कि राकांपा नेता अजित पवार व जयंत पाटिल कांग्रेस के साथ बातचीत की अगुवाई करने और इसके लिए दिल्ली आने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं.

एनसीपी नेता अजीत पवार (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के महाराष्ट्र में सरकार गठन पर रहस्य बरकार रखने के साथ राकांपा व कांग्रेस समझौते से जुड़े सभी मुद्दों पर आम राय बनाने की कोशिश में जुटी हैं. संभावना है कि राकांपा नेता अजित पवार व जयंत पाटिल कांग्रेस के साथ बातचीत की अगुवाई करने और इसके लिए दिल्ली आने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं.

इससे पहले, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व राकांपा प्रमुख शरद पवार के सोमवार की मुलाकात के दौरान कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया. दोनों पार्टियां एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बना रही हैं. कांग्रेस न्यूनतम साझा कार्यक्रम के लिए पहले ही समिति बना चुकी है, जिसमें अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल शामिल हैं. यह भी पढ़े-शिवसेना को बड़ा झटका, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार बोले- सरकार बनाने पर नहीं हुई चर्चा

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के नेताओं को भी समिति में शामिल किए जाने की संभावना है। इसके लिए दो पूर्व मुख्यमंत्रियों- अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण से विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस व राकांपा के एक साझा कार्यक्रम पर पहुंचने के बाद इसे शिवसेना के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. दोनों पार्टियों के नेता छोटी पार्टियों को भी विश्वास में लेना चाहते हैं, जो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले उनके साथ गठबंधन में हैं.

कांग्रेस, शिवसेना के नखरों को लेकर सावधान है. सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी की मंशा है कि आगे बढ़ने से पहले सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड