मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: एक और बीजेपी नेता ने की बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी
पार्टी ने उन्हें भरोसा दिया था कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ. लिहाजा वे अपने पद से इस्तीफा दे रही है और निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी.
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूचियां जारी होने के बाद सूबे के विभिन्न हिस्सों से विरोध और विद्रोह का स्वर जोर पकड़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अब बगावत की आवाज बैतूल के घोड़ाडोंगरी से आई है, राज्य महिला आयोग की सदस्य गंगा बाई उइके ने पद से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
गंगा बाई बैतूल के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट मांग रही थी, इस सीट से उनके पति विधायक रहे हैं, उनका वर्ष 2016 में असमय निधन हो गया था. महिला आयोग सदस्य की बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी.
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव2018: बीजेपी को लगा झटका, कैंडिडेट देवी सिंह पटेल का निधन, पार्टी में शोक की लहर
उइके ने रविवार रात को कहा कि पार्टी ने उन्हें भरोसा दिया था कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ. लिहाजा वे अपने पद से इस्तीफा दे रही है और निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी. उइके का आरोप है कि जब भी पार्टी के किसी विधायक का निधन हुआ है तो उपचुनाव में उसके परिजन को ही उम्मीदवार बनाया गया, मगर उईके के परिवार के साथ ऐसा नहीं हुआ था, तब पार्टी ने आम चुनाव में उम्मीदवार बनाने का वादा किया था, जो सूची आई है उसमें उनका नाम नहीं है, लिहाजा उन्होंने निर्णय लिया है कि पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

