देश

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी को लेकर राम विलास पासवान ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- NDA को मिलेगी इतनी सीट

LJP ने नफरत और साम्प्रदायिक प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी वादा किया. पार्टी बिहार में राजग सीट बंटवारे के मुताबिक, छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा और जद (यू) 17-17 सीटों पर मैदान में हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी को लेकर राम विलास पासवान ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- NDA को मिलेगी इतनी सीट
रामविलास पासवान (Photo Credit- twitter)

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने रविवार को दावा किया कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लहर चल रही है और नरेंद्र मोदी सरकार आसानी से दोबारा सत्ता में लौटेगी. यहां अपनी पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया, "यह निश्चित है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि लोगों ने राजग का समर्थन करने और उसे वोट देकर सत्ता में लाने का मन बना लिया है. NDA बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों और देशभर में 350 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा." उन्होंने कहा, "इसमें कोई शंका नहीं है कि NDA की सरकार बनेगी. अब केवल औपचारिकताएं बची हैं."

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी का घोषणा-पत्र देश में बेरोजगारी की बड़ी समस्या से निपटने के लिए काम के अधिकार का वादा करता है. उन्होंने कहा कि लोजपा गोरक्षा के नाम पर हिंसा और लिंचिंग के मामलों में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है.

LJP ने नफरत और साम्प्रदायिक प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी वादा किया. पार्टी बिहार में राजग सीट बंटवारे के मुताबिक, छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा और जद (यू) 17-17 सीटों पर मैदान में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).